फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जैन मुनियों ने चातुर्मास में कर्मचोरी, नशे और कुसंगति से बचने का दिया संदेश

विज्ञापन
एसएस जैन सभा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। स्रोत : सभा - फोटो : Social Media
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। चातुर्मास में जैन मुनियों ने श्रद्धालुओं को कर्मचोरी, नशे और कुसंगति से बचने का संदेश दिया और जीवन में धैर्य और सद्मार्ग अपनाने के लिए जागरूक किया। जिले में पांच स्थानों पर जैन मुनियों के चातुर्मास के दौरान प्रवचन शुरू हो गए हैं। शहर में अग्रवाल मंडी और गांधी मंडी, राजाखेड़ी गांव, समालखा और मतलौडा में जैन मुनि लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ने के लिए चार माह के चातुर्मास में प्रतिदिन करीब एक घंटा प्रवचन दे रहे हैं।
राजाखेड़ी गांव में वीरवार को रमण मुनि महाराज ने प्रवचन दिए और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। मुनि ने लोगों को धैर्य व सच्चे मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। एसएस जैन सभा राजाखेड़ी के प्रधान राहुल जैन ने बताया कि प्रवचन सुनने के लिए जैन समुदाय के लिए सुबह आठ बजे ही पहुंच रहे हैं। महाराज ने कहा कि जीवन में यदि सफलता हासिल करनी है और सुख-शांतिपूर्वक जीवन जीना है तो नशे से दूरी बनानी होगी। तभी जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं जैन स्थानक गांधी मंडी में चातुर्मास के दूसरे दिन वीरवार को डॉ. राजेंद्र मुनि और राजेश मुनि ने कर्मचोरी रहित कार्य करने का संदेश दिया। महाराज ने कहा कि यदि हम कर्म से दूरी करेंगे तो सफलता अपने आप हमेशा दूर चली जाएगी। कर्म रहने वाला व्यक्ति ही जीवन में कुछ हासिल कर सकता है। इसलिए कर्मचोरी रहित होकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

एसएम जैन सभा अग्रवाल मंडी में करीब पांच मुनि चातुर्मास में उपदेश दे रहे हैं और लोगों को सद्मार्ग पर चलने का संदेश देकर आध्यात्मिकता से जोड़ रहे हैं। मनोज मुनि, विशाल मुनि, पवित्र मुनि, नरेंद्र मुनि, आनंद मुनि ने प्रवचन दिए। मनोज मुनि महाराज ने लोगों को प्रतिक्रमण पर प्रवचन दिए और आध्यात्मिकता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें