फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जैन मुनियों ने संयम, त्याग, पवित्रता के साथ सादगी से जीवन जीने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। चातुर्मास में सोमवार को जैन मुनियों ने संयम और त्याग, पवित्रता के साथ सादगी से जीवन जीने का संदेश दिया। जिले में शहर समेत पांच स्थानों पर जैन मुनियों के प्रवचन चल रहे हैं। राजाखेड़ी गांव में रमण गुरुनी महाराज, अग्रवाल मंडी में मनोज मुनि महाराज और गांधी मंडी में डॉ. राजेश मुनि और राजेंद्र मुनि महाराज ने प्रवचन किए।

जैन स्थानक गांधी मंडी में डॉ. राजेंद्र मुनि महाराज और राजेश मुनि महाराज ने प्रवचन किए। डॉ. राजेंद्र मुनि ने कहा कि हमें अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए और त्याग व संयम के साथ जीवनयापन करना चाहिए। संयम और त्याग ही व्यक्ति को जीवन की सही दिशा में लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएस जैन सभा राजाखेड़ी में रमण गुरुनी महाराज ने चातुर्मास में पवित्रता रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दांपत्य जीवन में व्यक्ति को एक-दूसरे के प्रति विश्वास और पवित्रता रखनी चाहिए। क्योंकि पति-पत्नी का रिश्ता पवित्रता और विश्वास पर टिका होता है। वहीं परिवार में भी एक-दूसरे के प्रति विश्वास रखना चाहिए। एसएम जैन सभा अग्रवाल मंडी में मनोज मुनि ने सादगी से जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें महावीर की तरह जीवन में सादगी को जगह देनी चाहिए। बाहरी दिखावे से दूर रहकर व्यक्ति को सादगीपूर्ण जीवन जीना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें