11 साल की उम्र में 10वीं की पास
जाह्नवी पंवार ने बताया कि उन्होंने मात्र 11 साल की आयु में हरियाणा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास कर ली थी। इसके बाद 13 साल की उम्र में सीबीएसई से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश में रिकॉर्ड बनाया। 16 वर्ष की आयु में स्नातक की डिग्री ली और 18 साल की उम्र में अंग्रेजी भाषा में एमए की डिग्री हासिल की। वे इसके साथ देश की सबसे कम आयु की पहली पोस्ट ग्रेजुएट बनी। वे स्पोक्सपर्सन भी रहीं। शिक्षक रहे पिता बृजमोहन ने बताया कि जाह्नवी को नौ देशों की अंग्रेजी भाषा का ज्ञान है। वह नौ अलग-अलग लहजों में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हैं। इसके अलावा उसके पास फ्रेंच भाषा का सर्टिफिकेट भी है और वह जापानी में सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा दे रही हैं। अब जाह्नवी स्पेनिश सीख रही हैं।
महज 14 साल की आयु में जाह्नवी ने आईईएलटीएस की परीक्षा दी थी और उसमें साढे़ आठ बैंड रैंक हासिल किया। वे आज इसकी ट्रेनर भी हैं। जान्हवी ने बताया कि वह वर्तमान में टीसीएसओएल में भी स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। जान्हवी पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय है। यूट्यूब पर जाह्नवी पंवार के नाम से एक चैनल है जिसके 2.27 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर और नौ लाख से अधिक इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स हैं।
हाल ही में उन्होंने टास्क विद जाह्नवी के नाम से ब्रॉडकास्ट भी शुरू किया है। जिस पर वह प्रेरक वक्ता और पॉडकास्टर, ज्ञान और कहानी के माध्यम से युवाओं से जुड़ती हैं। जाह्नवी ने अपनी भविष्य की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि वह पीएचडी करने के बाद जॉब नहीं करेंगी बल्कि देश के बच्चों व युवाओं को अपनी मातृभाषा के साथ अंग्रेजी भाषा का सही से ज्ञान कैसे हो इसके लिए जागरूक करेंगी।
ये भी पढ़ें: Haryana: सरकार ने सातवें राज्य वित्त आयोग का किया गठन, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को सौंपी जिम्मेदारी