फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टरों में सीवर जाम, बिजली के खंभों का उठाया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन की सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक चली। जिसमें सेक्टरों की आरडब्ल्यूडी ने हर विषय पर बारीकी से रखा। शुभांगन टाउनशिप में बिल्डर द्वारा बिजली के खंभे लगाने समेत अन्य विषयों को उठाया गया।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों ने कहा कि टाउनशिप के अधिकारी बिजली निगम अधिकारियों द्वारा खंभे लगाने की बात कह रहे हैं, जबकि नगर निगम अधिकारी इसकी कोई जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
बैठक में उपरोक्त के अलावा विभिन्न सेक्टरों में सीवर, सफाई और सड़कों की मरम्मत समेत अन्य विषयों को रखा गया। एचएसवीपी के कार्यकारी अधिकारी विजय राठी ने उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन की तरफ से संयोजक बलजीत सिंह की अगुवाई में विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वीआईपी कहने वाले सेक्टर अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। यहां सड़क, सीवर और सफाई की समस्या रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। बावजूद इसके किसी प्रकार का समाधान नहीं किया गया है। वे पिछले दिनों से समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने उनकी मांग को अनदेखा कर दिया।
सेक्टरवासियों के एचएसवीपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी के बाद उनको बुलाया गया है। कार्यकारी अधिकारी विजय राठी ने कहा कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचएसवीपी आरडब्ल्यूए का सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बना दिया है।
विज्ञापन

सारी शिकायतें ग्रुप के जरिए उन तक पहुंचाई जाए। इनका जल्द ही समाधान किया जाएगा। सीवरों की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें