फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुक्केबाजी में इसराना महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Fri, 09 Oct 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अतर महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। बेहतरीन खेल के दम पर महाविद्यालय के सभी पांचों खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग कैंप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छह से आठ अक्टूबर को आयोजित की थी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मोहित ने 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं तनिशा ने 54 किग्रा, मोनू ने 55 किग्रा और अरुण ने 60 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। इसके अलावा शिक्षांत ने 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरि ओम ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल प्रभारी सरीन छौक्कर और समस्त महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें