नोमान की पाकिस्तान यात्रा पुलिस के लिए बनी पहेली
नोमान से चल रही पूछताछ में पुलिस जांच कुछ बिंदुओं पर आगे नहीं बढ़ पा रही है जिसमें नोमान की पाकिस्तान यात्रा की जानकारी शामिल है। पुलिस का कहना है कि नोमान अपने पासपोर्ट पर 2010 तक पाकिस्तान गया था। इसके बाद उसके पासपोर्ट की वैधता खत्म हो गई थी जिसके बाद नोमान साल 2017 में पाकिस्तान गया था। यह बात भी अब तक पुलिस के लिए पहेली बनी है। वहीं, नोमान का दूसरा पासपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिला है।
पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया नोमान के पास से कुछ दस्तावेज मिले थे जिसमें पासपोर्ट और कुछ फोटो कॉपी थी। पुलिस के पास इकबाल के भारत आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पूछताछ में भी अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। पुलिस आरोपी से दूसरी बार की रिमांड अवधि में लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
ये भी पढ़ें: Pakistani Spy: दस साल की उम्र में ही इकबाल के संपर्क में आ गया था नोमान, पाकिस्तानी जासूस ने बताई पूरी कहानी