फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक जासूस: नोमान से मिले ISI एजेंट के दस्तावेज, चौंकाने वाले खुलासे, अब इकबाल की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Thu, 22 May 2025 10:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अब पुलिस ने पाकिस्तान भागे आईएसआई हैंडलर इकबाल काना की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
नोमान इलाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही से लगातार चल रही पूछताछ में कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं जिसके बाद पानीपत पुलिस ने पाकिस्तान भागे आईएसआई हैंडलर इकबाल काना की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। सूत्रों का दावा है कि नोमान के पास से इकबाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन


13 मई को हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक 13 मई को पानीपत सीआईए-1 ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना के नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी लेकिन, कुछ अहम बिंदुओं पर पूछताछ शेष होने के कारण उसके रिमांड को चार दिन के लिए बढ़ाया गया था। रिमांड के दौरान सीआईए-1 की टीम ने नोमान के घर की तलाशी ली थी जहां से पुलिस को कुछ पासपोर्ट और कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी मिली थी। ये दस्तावेज इकबाल काना से जुड़े थे।
विज्ञापन

नोमान की पाकिस्तान यात्रा पुलिस के लिए बनी पहेली

नोमान से चल रही पूछताछ में पुलिस जांच कुछ बिंदुओं पर आगे नहीं बढ़ पा रही है जिसमें नोमान की पाकिस्तान यात्रा की जानकारी शामिल है। पुलिस का कहना है कि नोमान अपने पासपोर्ट पर 2010 तक पाकिस्तान गया था। इसके बाद उसके पासपोर्ट की वैधता खत्म हो गई थी जिसके बाद नोमान साल 2017 में पाकिस्तान गया था। यह बात भी अब तक पुलिस के लिए पहेली बनी है। वहीं, नोमान का दूसरा पासपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिला है।

पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया नोमान के पास से कुछ दस्तावेज मिले थे जिसमें पासपोर्ट और कुछ फोटो कॉपी थी। पुलिस के पास इकबाल के भारत आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पूछताछ में भी अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। पुलिस आरोपी से दूसरी बार की रिमांड अवधि में लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।

ये भी पढ़ें: Pakistani Spy: दस साल की उम्र में ही इकबाल के संपर्क में आ गया था नोमान, पाकिस्तानी जासूस ने बताई पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें