फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाई वोल्टेज लाइन से टच हुआ लोहे का फीता, टाइल्स कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खटीक बस्ती में एक धार्मिक स्थल पर टाइल्स की पैमाइश करते समय लोहे का फीता हाई वोल्टेज लाइन से टच होने से कारीगर उजैफा (24) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। किशनपुर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली साहिबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति मोहम्मद उजैफा खटीक बस्ती में रहते थे। वे टाइल्स लगाने का काम करते थे। उन्होंने कॉलोनी में ही एक धार्मिक स्थल में काम किया था। शनिवार को वह अपने पैसे लेने के लिए गए थे। काम कराने वालों ने पहले पैमाइश करने को कहा। इसके बाद वह लोहे के फीते से पैमाइश करने लगे। इसी बीच लोहे का फीता ऊपर से गुजर रही 11 हजार बिजली लाइन के तार से टच हो गया। इस हादसे में उजैफा करंट लगने से झुलस गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें संजय चौक स्थित एक अस्पताल में दिखाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद किशनपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशनपुरा चौकी पुलिस के जांच अधिकारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि फीता टच होने से मौत कारीगर की मौत हुई है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए। बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें