फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईपीपीबी की डिजिटल खाता सुविधा से बैंकिंग हुई आसान, बायोमेट्रिक से मिनटों में खुल रहा खाता

विज्ञापन
जिला मुख्य डाकघर। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। डाक विभाग की बैंकिंग सेवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के माध्यम से अब बैंक खाता खोलना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गया है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से अब लोगों को लंबी कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली के जरिए कुछ ही मिनटों में नया खाता खोला जा सकता है। इससे ग्रामीण और शहरी के हजारों लोगों को सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग ने वर्ष 2018 में आईपीपीबी की शुरुआत के साथ ही डिजिटल खाता खोलने की सुविधा लागू की थी। पहले बैंक खाता खुलवाने के लिए ग्राहकों को कई प्रकार के फार्म भरने और दस्तावेज जमा करने पड़ते थे जिससे प्रक्रिया में समय भी अधिक लगता था लेकिन अब आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर बायोमेट्रिक सत्यापन से तुरंत खाता खोल दिया जाता है।

जिले में भी इस सुविधा का लोगों को व्यापक लाभ मिल रहा है। जिले में अब तक करीब एक लाख आईपीपीबी खाते संचालित हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बैंक शाखाओं की दूरी अधिक होती है वहां डाकघर के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होने से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


डिजिटल प्रक्रिया लागू होने से समय की बचत के साथ कागजी कार्रवाई भी काफी कम हो गई है। ग्राहक केवल आधार और पैन कार्ड के साथ नजदीकी डाकघर पहुंचकर अपना खाता खुलवा सकते हैं। बायोमेट्रिक मशीन के जरिए सत्यापन होते ही खाता सक्रिय हो जाता है, इसके बाद ग्राहक मोबाइल के जरिए बैलेंस जांच, पैसे भेजने और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।



आईपीपीबी के माध्यम से लोगों को सरल और सुरक्षित बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराना डाक विभाग का मुख्य उद्देश्य है। डिजिटल खाता खोलने की सुविधा से ग्राहकों का समय बचता है और प्रक्रिया भी पारदर्शी रहती है।
विज्ञापन


-संदीप धीमान, पोस्टमास्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें