फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने सील की 35 दुकानें, 10 साल से ज्यादा समय से जमा नहीं कराया था किराया

विज्ञापन
दुकान सील करते निगम कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने डिफॉल्टरों किरायेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सात जगह पर स्थित अपनी 35 दुकानों को सील कर दिया है। लोगों ने इन दुकानों को निगम से किराये पर लिया था। कई लोगों ने तो 10 साल से अधिक समय से भी किराया जमा नहीं कराया था। निगम अब इन दुकानों की दोबारा बोली कराएगा। निगम की प्राॅपर्टी शाखा ने 15 भवन मालिकाें काे भी नाेटिस जारी किए हैं। निगम इनके साथ स्कूल व अस्पताल संचालकों पर भी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले दिनों 42 दुकान व बूथ किरायेदारों को नोटिस जारी किया था। यह अंतिम नोटिस थे। इन पर करीब दो करोड़ रुपये किराया बकाया था। इनके बाद सात लोगों ने करीब 15 लाख रुपये का किराया जमा करा दिया था। बाकी 35 लोगों ने किराया जमा नहीं कराया था। निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को सीलिंग कार्रवाई की। टीम में एसडीओ याेगेश ताेमर, भवन निरीक्षक राजेश, जेई जतिन, रेंट क्लर्क सागर व विनाेद और पांच पुलिसकर्मियों शामिल किए। टीम ने मंगलवार सुबह से शाम तक सीलिंग कार्रवाई की। टीम अलग-अलग सात स्थानों पर पहुंची। यहां 35 दुकानों को सील कर दिया। इसके साथ इनके मालिकाना हक को भी रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है।


निगम ने इन पर की कार्रवाई
शहीद भगत सिंह मार्केट स्थित प्रेम प्रकाश, राजन रहेजा, वीरेंद्र कुमार बजाज, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, पवन चाैहान, राेहताश सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमन राणा व गाेपाल की दुकान पर कार्रवाई की। बकरा मार्केट में रामसिंह, बनारसी दास, बूटा सिंह, हजूर सिंह, महिंद्र सिंह, दीवान सिंह, साेहन लाल, अमर सिंह, मनाेज कुमार, बृज माेहन, जयभगवान व चतरुराम की दुकान पर कार्रवाई की। काेर्ट राेड हाली पार्क पर रामकुमार व आशुताेष, लालटंकी मार्केट में पुष्पेंद्र, सुनील कुमार, जेएस चाैधरी व पुनीत कुमार और इब्राहिम लाेधी मार्केट : कृष्णा लाल व रामनिवास की दुकान पर कार्रवाई की। इनके साथ किला मार्केथ्में अशाेक कुमार सहगल, जतिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार, सागर शर्मा व संजय वर्मा और लालबत्ती मीट मार्केट स्थित रामनिवास, रामरखा, तिलक राज, रामदास, ओमप्रकाश, लालचंद, भगवानदास व माेहित की दुकान पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें