फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख से मारपीट कर लूटा आईफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी के पास पैदल घर जा रहे शाहरुख नामक युवक से मारपीट कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आईफोन और नकदी लूट ली। रिपोर्ट दर्ज कर किला थाना पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी शाहरुख ने बताया कि वह शुक्रवार को रात करीब सवा नौ बजे इंसार बाजार स्थित अपने भाई की दुकान से घर जा रहा था। जब वह बेरी वाली मस्जिद के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर पीछे से तीन युवक आए और उससे आईफोन-10 एक्स और 3500 रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने स्थानीय लोगों के फोन से परिजनों को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
उन्होंने आस पास के क्षेत्र में बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। अंत में उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस वारदात स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें