फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीटीई पर लगे छेड़खानी के आरोप की जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। झेलम एक्सप्रेस में सामान्य टिकट पर एसी कोच में यात्रा के दौरान हुए विवाद और छेड़छाड़ के आरोप के मामले में जीआरपी ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि रेलवे की प्रथम जांच में टीटीई पर लगाए गए आरोप गलत पाए गए हैं। जीआरपी ने युवतियों को बयान दर्ज करने के लिए शनिवार तक बुलाया है। वे नहीं आती हैं तो जीआरपी नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

जम्मू की नौ युवतियां 29 दिसंबर को झेलम एक्सप्रेस में सामान्य टिकट पर एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। समालखा स्टेशन के पास टिकट जांच के दौरान टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर महिलाओं ने हंगामा किया, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी हुई। बाद में एक महिला ने अंबाला कैंट जीआरपी थाने में टीटीई विनोद के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें