फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स एयरमैन भर्ती परीक्षा में नकल प्रकरण: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और झज्जर पुलिस में तैनात ईएचसी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स में एयरमैन की भर्ती के लिए हो रही ऑनलाइन परीक्षा में मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को नकल कराए जाने के मामले में सीआईए-3 ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और झज्जर में तैनात पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित कई अन्य को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि चरखी दादरी निवासी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी मदन और झज्जर पुलिस में तैनात रोहतक के समर गोपालपुर निवासी विनोद को गिरफ्तार किया गया है। कुश्ती खिलाड़ी ने परीक्षा पास कराने के लिए गिरोह को 10 अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए थे, जबकि सिपाही तीन अभ्यर्थियों को गिरोह के जरिए परीक्षा पास करा चुका था। छह दिन की रिमांड पर लिए गए गिरोह के सरगना समेत चार लोगों की निशानदेही पर इन्हें पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड पर इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
- हंगरी में आयोजित वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप में 7वां स्थान प्राप्त किया था
चरखीदादरी का रहने वाला आरोपी मदन अंतरराष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी रह चुका है। वर्ष 1995 में हंगरी में आयोजित हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उसने सातवां स्थान प्राप्त किया था। मदन खेल कोटे से भारतीय जल सेना में भर्ती हुआ था, जिसके बाद वर्ष 2011 में नेवी से रिटायरमेंट ले लिया। इसके बाद रोहतक शीला बाईपास पर भारद्वाज डिफेंस एकेडमी के नाम से कोचिंग सेंटर चला रहा था, जहां पुलिस और भारतीय सेना में भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए कोचिंग दी जाती थी। फिलहाल वह रोहतक के तिलक नगर में रहता था। मदन ने एयर फोर्स की भर्ती में पेपर पास करवाने के लिए गिरोह के सरगना रिक्की, जितेंद्र उर्फ जीतू, अमित और धर्मबीर को 10 अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए थे, जिनमें से 2 अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराई जा चुकी थी। उधर, आरोपी विनोद वर्ष 2008 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। ईएचसी विनोद वर्तमान में झज्जर पुलिस यूनिट में तैनात है। विनोद ने गिरोह के जरिए भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में 3 अभ्यर्थियों को पास कराया है।
विज्ञापन

- 60 से 70 अभ्यर्थियों को अलग-अलग परीक्षाओं में पास करा चुका है कुश्ती खिलाड़ी
कुश्ती खिलाड़ी मदन ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा किया कि वह पुलिस और सेना भर्ती में 60 से 70 अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करा चुका है। दूसरी ओर दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों पर परीक्षा कराने वाले लैब संचालक अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। आरोपी फरार हैं, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह था मामला-
बीते रविवार को न्यू मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एयरफोर्स में एयरमैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के पेपर सॉल्व कराते गिरोह को पकड़ा गया था। परीक्षा कक्ष में तैनात गिरोह का साथी इशारों के जरिए ए, बी, सी या डी उत्तर बताता था। गिरोह के सरगना सोनीपत के बरौदा निवासी रिक्की के साथ जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गामड़ा नारनौंद हिसार, धर्मबीर निवासी आसन रोहतक और अमित निवासी हडौदी दादरी को पकड़ा गया था। आरोपियों के पास से 25 ब्लूटूथ डिवाइस, 4 डबल साइड टेप, ब्लूटूथ के 35 सेल और 6 फोन बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें