फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अातंकी हमले के चलते खुफिया एजेंसी सतर्क

Sun, 13 Oct 2013 11:39 PM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल में देश भर में त्योहारी सीजन के चलते जारी अलर्ट में कैथल जिले में खुफिया तंत्र अलर्ट नजर आ रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत माओवादियों सहित आतंकी घटनाओं की आशंका के चलते संदिग्ध लोगों पर नजरें रखी जा रही हैं। पुलिस भी विशेष रूप से संदिग्ध लोगों की जानकारी हासिल की जा रही हैं। साथ ही होटलों और धर्मशालाओं के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

इंडियन मुजाहिद्दीन के बड़े आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासों से ज्यादा सक्रियता बढ़ी है। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


 पुलिस की ओर से जिले में संदिग्ध संगठनों से जुड़े लोगाें की निगरानी की जा रही है।

कुछ वर्ष पूर्व कैथल और जिला जींद में नक्सली प्रभाव बढ़ गया था। पूर्व में होंडा एजेंसी पर हमले, बस जलाने की घटनाओं के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। संबंधित और संदिग्ध लोगाें की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए मंदिरों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा भी जिले में आने वाले बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


 उन्होंने आम जनता का आह्वान किया कि वे अपने यहां अपरिचित व्यक्ति को आश्रय न दें। अपने किरायेदार और नौकर की पूर्ण जानकारी पुलिस को मुहैया करवाएं। होटलों एवं धर्मशालाओं में भी विशेष निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें