संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला परिषद व ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को की गई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने की। बैठक में एचजीवीवाई योजना, मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना, पांच करोड़ शंट विकास कार्य, एचआरडीएफ के तहत दो करोड़ तक के कार्य व विधायक आदर्श नगर व ग्राम योजना से संबंधित प्रोजेक्टों की प्रगति पर चर्चा की गई।
सीईओ ने कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि विधायकों द्वारा भेजे गए सभी प्रगति पर चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। जिन कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। उन्हें तुरंत शुरू कराया जाए और नए प्राप्त कार्यों के एस्टीमेट बिना देरी तैयार किए जाएं।