फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समाधान शिविर में लंबित मामलों का निपटारा समय पर करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में की गई। इसकी अध्यक्षता उच्च शिक्षा विभाग एवं पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह (आईएएस) ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग पर की। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों और मामलों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिले में दर्ज हर शिकायत का निपटान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे लंबित मामलों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहती है। समाधान प्रकोष्ठ के माध्यम से शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर एडीसी अंकित चौकसे, सीईओ डॉ. किरण, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीडीपीओ राजेश शर्मा, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डीएचओ संदीप, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. जयभगवान, एलडीएम राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें