फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बड़ा दिगंबर जैन मंदिर में स्थापना महोत्सव याग मंडल विधान संग शुरू

विज्ञापन
जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का अभिषेक करते श्रद्धालु। मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जैन मोहल्ला स्थित बड़ा दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव शुक्रवार को आगाज हो गया है।
इस ऐतिहासिक और धार्मिक उत्सव के लिए शहर वासियों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन भगवान पार्श्वनाथ की अष्टधातु की नवीन प्रतिमा की वेदी स्थापना धार्मिक अनुष्ठान सुबह छह बजे की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विश्व शांति की कामना के साथ आहुतियां दीं।
इस दौरान क्षुल्लक रत्न समर्पण सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को अपना मंगल आशीर्वाद दिया। पहले दिन याग मंडल विधान किया। क्षुल्लक रत्न समर्पण सागर महाराज वीरवार को ही कार्यक्रम के लिए पानीपत पहुंच गए थे। मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। साथ ही सभी ने उनका आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ की नवीन प्रतिमा 13 इंच की इस प्रतिमा को अष्टधातु से राजस्थान के जयपुर में विशेष रूप से तैयार कराया गया है। दूसरे दिन शनिवार को मंदिर में 1008 श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के समापन पर भगवान नेमिनाथ स्वामी का भव्य महा मस्तिष्काभिषेक किया जाएगा।
इस मौके पर प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान सुरेश जैन, श्रेष्ठ मनीष जैन, बृज भूषण, मनोज जैन, सुनील जैन, पुनीत व अर्चित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें