सनौली। धनसौली गांव में विवादित 587 एकड़ भूमि पर खड़ी फसलों का नायब तहसीलदार, कानूनगो नरेश कुमार, पटवारी विनोद कुमार ने सनौली थाना पुलिस की मौजूदगी में निरीक्षण किया। भूमि के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
जानकारी के अनुसार धनसौली, नगला-आर पार गांव के पास विवादित 587 एकड़ भूमि पर लगी रोक के बावजूद धनसौली गांव के किसानों द्वारा खेती करने पर तीनों गांवों के किसानों में तनाव बना हुआ हैं। दस दिन पूर्व 24 सितंबर को नगला आर-पार गांव के किसानों ने एकजुट होकर धनसौली गांव के किसानों पर विवादित 587 एकड़ भूमि पर काश्त करने के आरोप लगा एसडीएम समालखा को शिकायत दी थी। साथ ही किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। इस पर एसडीएम समालखा अमित कुमार ने नगला आर-पार गांव के किसानों को जल्द ही तहसील बापौली से राजस्व विभाग की टीम को मौके पर निरीक्षण कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। जिसकी रिपोर्ट जल्द ही एसडीएम समालखा को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। कानूनगो नरेश कुमार का कहना है कि एसडीएम समालखा अमित कुमार कुमार के आदेश पर नगला आर-पार गांव के किसानों की शिकायत पर धनसौली गांव के पास विवादित भूमि पर खड़ी फसलों की रिपोर्ट तहसील बापौली के राजस्व विभाग की टीम मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। जल्द ही इसकी रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में जमा कराई जाएगी।