फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय घेरा, बोले पुलिस ने जिंदा लौटाने का वादा किया था, शव ही ला दो...

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के नेत्र रोग सहायक अधिकारी जयदीप राठी की हत्या में न्याय की मांग के लिए सोमवार दोपहर को जिला सचिवालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एसपी से जयदीप को जिंदा तलाश करने का वादा किया गया था। वे अब कम से कम उनका शव ही ला दें। ताकि सामाजिक रीति रिवाज से उनका संस्कार किया जा सके। एसपी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है। दो दिन का समय दो एक-एक सवाल का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर दूसरे दिन भी जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के आवास पर कार्यकर्ताओं आना जाना लगा हुआ है। परिजनों ने बताया कि जयदीप राठी की हत्या जीटी रोड बाबरपुर स्थित फार्म हाउस की 2600 वर्ग गज जमीन के विवाद में की गई है। पुलिस ने इस मामले में डीएसपी नरेंद्र कादियान और डीएसपी राजबीर की अगुवाई में एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस अपहरण के साथ ढाई महीने पहले फार्म हाउस पर कब्जे के मामले की भी जांच करेगी। इसमें थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है। अब पुलिस पर लगे आरोपों की भी जांच की जाएगी। कुलदीप राठी का आरोप है कि पुलिस फार्म हाउस पर कब्जे के मामले में निष्पक्ष जांच करती तो जयदीप आज उनके बीच होते हैं और आरोपी सलाखों के पीछे जाते।
सोमवार दोपहर एक बजे इनेलो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और एसपी को नीचे बुलाने की मांग की। कुछ देर बाद डीएसपी राजबीर सिंह कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। जिस पर वे आक्रोशित हो गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस लगातार उनसे संपर्क करती रही और आश्वासन देती रही कि जल्द ही तलाश कर लेंगे। लेकिन पुलिस को पहले ही दिन से पता था कि उनकी हत्या हो चुकी है। इसके बावजूद भी सभी को अंधेरे में रखा गया।
विज्ञापन

एक जनवरी को एसपी ने खुद ही घर पहुंचकर आश्वस्त किया था कि जयदीप राठी को ढूंढ लेंगे। लेकिन अब उनके शव के बारे में भी जानकारी नहीं दे रहे। उन्होंने एसपी से सभी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर अब तक की कार्रवाई की जानकारी देने को कहा। करीब आधा घंटे के इसराना विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र जागलान, वैभव देशवाल, संदीप राठी, प्रेम भारती समेत बाद 8-10 कार्यकर्ता एसपी कार्यालय में पहुंचकर उनसे बात की। जहां पर एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अभी टीमें काम कर रही हैं। पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच चल रही है। एक-दो दिन में शव के बारे में भी पूरी जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट राजेंद्र जागलान ने बताया कि एसपी ने मुलाकात के दौरान कई बातों पर चर्चा की। जयदीप राठी के शव बरामद करने पर एसपी ने दो दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि जो भी होगा सभी कार्यकर्ताओं को उससे अवगत कराया जाएगा।

-
दूसरे दिन भी घर लगा रहा आने-जाने वालों का तांता
पानीपत।
डॉ. जयदीप राठी की हत्या की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिवार को कोई भी सदस्य सदमे से नहीं उभर पाया। मातम के बीच लोगों की आवाजाही लगी है। दूसरे दिन सोमवार को भी इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के घर पर कार्यकर्ताओं और करीबियों का तांता लगा रहा। पार्टी पदाधिकारियों ने भी उनके मुलाकात की और परिवार को ढांढस बंधाया। कुलदीप राठी भाई की हत्या की वारदात के बाद पूरी तरह से टूट चुके हैं। रविवार दोपहर से ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ लगी है। पार्टी के नेताओं का लगातार आना-जाना लगा रहा। वहीं सोमवार को भी सुबह से ही उनके आवास पर लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। कार्यकर्ताओं ने परिवार के लिए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें