फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनेलो ने किसान कष्ट निवारण केंद्र पर सरकार के नए नियमों का किया विरोध

विज्ञापन
अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं के  साथ इनेलो के समालखा हलका अध्यक्ष राजेश झट्टीपुर । संवाद
विज्ञापन
सनौली। इनेलो ने सनौली खुर्द अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र पर सरकार के नए नियमों के विरोध में रोष जताया और किसानों के हक में नियमों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

हलका प्रधान राजेश झट्टीपुर ने कहा कि इनेलो मंडियों में किसानों के साथ है। उनको कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। पार्टी ने प्रदेश में मंडी स्तर पर किसान कष्ट निवारण केंद्र शुरू किए हैं। इनमें किसानों की गेहूं बिक्री और भुगतान समेत अन्य विषयों पर चर्चा की जाती है। उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया जाता है। सरकार गेहूं खरीद के नए नियमों को वापस नहीं लेगी तो पार्टी कार्यकर्ता मंडियों में डटे रहेंगे। वे खुद खड़े होकर किसानों की गेहूं की खरीद कराएंगे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्र‎कोष्ठ के जिलाध्यक्ष मौलाना मुरस्लीन, पानूराम, रणधीर फौर, उमेद देशवाल, शिशपाल, हवा सिंह, लाभ सिंह, भगत सिंह, अशोक व देवेंद्र‎ कुमार मौजूद रहे।

अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं के  साथ इनेलो के समालखा हलका अध्यक्ष राजेश झट्टीपुर । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें