फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल उग्राखेड़ी के सरपंच की पत्नी की मौत

विज्ञापन
Injured in the road accident, the wife of the sarpanch of Ugrakhedi died. - फोटो : Panipat
विज्ञापन
असंध रोड पर सड़क हादसे में घायल हुई गांव उग्राखेड़ी के सरपंच की पत्नी की शनिवार को उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। गत 12 मार्च को सरपंच की पत्नी अपने भांजे और ननद के साथ अपनी मां से मिलने के लिए बाइक से जा रहीं थीं। असंध रोड पर सेंट मेरी स्कूल के सामने कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी । सड़क हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सरपंच की पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव उग्राखेड़ी सरपंच बिजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन (38), बहन रीना और साढू का बेटा पंकज तीनों बाइक पर सवार होकर जींद के गांव कुरड जा रहे थे। जब वह असंध रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से एक गाड़ी चालक तेज रफ्तार में आया और बाइक को टक्कर मार दी। जिस टक्कर से पत्नी समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया था। पत्नी समेत तीनों की टांग टूट गई थी। पत्नी सुमन की उपचार के दौरान वीरवार को डॉक्टर ने टांग भी काट दी थी, लेकिन लगातार हालत बिगड़ती गई। शनिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पंकज और बहन रीना का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें