फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआर भरने की दी जानकारी

Sat, 09 Aug 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की उत्तरीय भारतीय क्षेत्रीय परिषद के द्वारा आईसीएआई की पानीपत शाखा द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य हाल ही में हुए टैक्स ऑडिट, आयकर रिटर्न फॉर्म्स में परिवर्तन, पूंजीगत लाभ से संबंधित जटिलताओं और आईटीआर भरने में होने वाली सामान्य गलतियों पर चर्चा रही।
विज्ञापन

मंच संचालन शाखा उपाध्य्क्ष सीए भूपेंद्र दीक्षित ने किया। शाखा के अन्य सदस्य कोषाध्यक्ष सीए जितेंद्र बांगा व कार्यकारी सदस्य सीए दीपक गोयल ने अतिथि का स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष सीए सोनू गोयल ने कहा कि ऐसे तकनीकी सेमिनार सदस्यों के ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सीए एडवोकेट पंकज सराओगी ने कर ऑडिट में प्रभावशाली परिवर्तन, आईटीआर फॉर्म बनाम पूंजीगत लाभ एवं सामान्य त्रुटियां विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। एनआईआरसी के चेयरमैन सीए जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सीए सचिन बहल, सीए नव्या मल्होत्रा व सीए वैभव जैन विषय के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर सीए विमल परुथी, सीए दविंदर कपूर, सीए प्रताप, सीए पूनम अग्रवाल, सीए रविंदर सिंह, सीए गोविंद सैनी, सीए जगदीश धमीजा व सीए मोहन सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें