फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीव विज्ञान एसोसिएशन ने कराया योगाभ्यास

Sat, 09 Aug 2025 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में जीव विज्ञान एसोसिएशन द्वारा विभाग के विद्यार्थियों के लिए योग कक्षा लगाई। जिसमें विद्यार्थियों को योग का महत्व बताया गया और योगाभ्यास कराया। प्राचार्या डाॅ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि यदि अगर सही तरीके से किया जा रहा है तो इसका असर चार से पांच दिन में ही दिखने लगता है।
विज्ञापन

आज के समय में योग सभी के लिए अनिवार्य है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह एक संपूर्ण जीवन शैली है। योग से शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बनता है।
वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सच्चा धन है क्योंकि जब तन स्वस्थ होता है तब मन और जीवन दोनों प्रसन्न रहते हैं।
योग से जीवन व्यवस्थित व अनुशासित रहता है जो सभी के लिए अनिवार्य है। योग से मानसिक संतुलन और समन्वय बेहतर होता है। स्मरण शक्ति बेहतर होती है।
तनाव और चिंता में राहत मिलती है। प्रो. नीलम थरेजा ने विभिन्न योग जैसे सूर्य नमस्कार, भद्रासन, उष्ट्रासन, मंडूकासन, सेतुबंधासन, ताड़ासन के बारे में बताया
विज्ञापन

और विद्यार्थियों को विभिन्न आसन करवाएं व उनके लाभ भी बताए। इस अवसर पर प्रो अंजू, प्रो. रजनी, प्रो. स्वाति व शालू उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें