फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीआरपीसी में साइक्लोथॉन और कई प्रतियोगिता कराई

Sat, 06 Jun 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रिफाइनरी परिसर में पौधरोपण करते कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया। रिफाइनरी - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को साइक्लोथॉन, पौधरोपण और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और सतत विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन

रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने कर्मचारियों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा जल संरक्षण के लिए पीआरपीसी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए इंडियन ऑयल की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि हम सभी व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।
विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताहभर के कार्यक्रमों के तहत बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी में नारा लेखन प्रतियोगिता, निकटवर्ती गांवों में पर्यावरण जागरूकता रथ अभियान तथा कर्मचारियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए आयोजित साइक्लोथॉन और पौधरोपण अभियान में टाउनशिप के 450 से अधिक निवासियों, कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अजय कैला सहित पीआरपीसी की वरिष्ठ प्रबंधन टीम भी उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें