फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी के खिलाफ एकजुट हुए उद्योगपति और व्यापारी सरकार को दिया 1 सप्ताह में उनका ट्रांसफर करने का अल्टीमेटम.

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी द्वारा सेक्टर 13-17 दशहरा कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा की फैक्ट्री को तोड़े जाने के विरोध में पानीपत के सभी औद्योगिक और और व्यापारी एकजुट हो गए हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स संयुक्त व्यापार मंडल, संयुक्त व्यापार समिति और हैंडलूम एसोसिएशन ने होटल ग्रीन इन में मीटिंग की और मीटिंग में डीटीपी पर कड़े आरोप लगाए। औद्योगिक और व्यापारिक एसोसिएशन ने सरकार से एक सप्ताह में डीटीपी ललित कुमार का ट्रांसफर करने की मांग की है। उद्योगपतियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सप्ताह के अंदर डीटीपी का तबादला नहीं हुआ तो वह अपने सभी फैक्ट्रियों और दुकानें बंद करके चाबी सरकार को सौंप देंगे और आंदोलन पर उतर आएंगे। इस मीटिंग का नेतृत्व चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति विनोद खंडेलवाल ने किया। इस मौके पर भीम सचदेवा, अनिल मदान, गौरव लिखा, राजेश चुग, सुनील अरोड़ा, शशि कपूर व राजेश सूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएलयू के लिया किया है अप्लाई
विनोद खंडेलवाल ने कहा कि डीटीपी ने गलत तरीके से भीम सचदेवा की फैक्ट्री पर कार्रवाई की है, जबकि उन्होंने सीएलयू के लिए अप्लाई किया हुआ है। वहीं उद्यमी भीम सचदेवा ने बताया कि फैक्टरी में हुई तोड़फोड़ के कारण उन्हें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

हमने फैक्टरी तोड़ने से पहले नोटिस जारी किया था। जो भी कार्रवाई की गई है वो नियमानुसार हुई है। हमने कोई गलत काम नहीं किया। -ललित कुमार, डीटीपी पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें