फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: औद्योगिक क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं बढ़ रहे छीना-झपटी के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में अपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है। सड़कों पर छीना झपटी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिन में ही इस तरह की पांच वारदात सामने आ चुकी हैं। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि थाने के पास भी वारदात को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन

बीते बुधवार को बिहार के समस्तीपुर जिले के नीतिश ने थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वह सिवाह में किराये पर रहता है और फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार रात को थाना औद्योगिक सेक्टर-29 के पास बाइक सवार दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया था। हमलावर युवक उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनकर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
बुधवार शामली जिले के खुरगान गांव के अफशरून के साथ भी सेक्टर-29 में एक फैक्टरी के बाहर लूट हुई थी। पांच-छह युवकों ने उस पर हमला कर जेब से मोबाइल फोन और 10,600 रुपये भी लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं औद्योगिक क्षेत्र में ही एक युवक का बातों में उलझाकर दो युवक उसका मोबाइल फोन ले गए थे। इसके बाद फोन-पे के माध्यम से उसके खाते से भरी 9200 रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन

इसी तरह से आस-पास के अन्य क्षेत्र में भी कई वारदात हो चुकी हैं। लेकिन, पुलिस इन वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें