फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फसलों में रतुआ, लेट ब्लास्ट और झुलसा रोग का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अत्यधिक ठंड और नमी के कारण फसलों में काली रतुआ, सफेद रतुआ, लेट ब्लाइट, झुलसा रोग और अन्य फंगस बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, इससे फसलों के अंकुरण, वृद्धि, पुष्पण, दाना भराव, उपज और भंडारण क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इन सबके बीच गाइडलाइन जारी की है। विभाग के उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने शीतलहर व पाले के प्रकोप से फसलों को होने वाले नुकसान के प्रति सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि शीतलहर का प्रभाव विशेष रूप से गेहूं, सरसों व दलहनी फसलों पर अधिक देखा जाता है। लगातार कम तापमान रहने से पौधों की बढ़वार रुक जाती है और रोगों के प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, इससे उत्पादन में कमी आती है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाए तो फसलों को भारी नुकसान से बचाया जा सकता है। उन्होंने शीतलहर और पाले से बचाव के लिए किसानों को कई महत्वपूर्ण उपाय अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें