फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
रोहित का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार सुबह सात बजे कोहरे के कारण गन्नौर फ्लाईओवर के पास पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार रोहित (23) की मौत हो गई।
विज्ञापन

समालखा क्षेत्र के मच्छरौली गांव निवासी रोहित फैक्टरी में काम करने के लिए गन्नौर जा रहे थे। उनकी 15 दिन पहले ही सगाई हुई थी और 28 फरवरी को शादी होनी तय थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। मच्छरौली के सुरेश ने बताया कि उनके पौत्र रोहित गन्नौर में एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। मंगलवार सुबह वह मोटरसाइकिल से फैक्टरी में जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो कोहरे के कारण पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें