फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 में आमजन की भागीदारी बढ़ाई

Sun, 04 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
शहर में पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार सर्वेक्षण में आमजन की भागीदारी बढ़ा दी, इसके साथ पहली बार नेगेटिव मार्किंग का भी विकल्प दिया गया है। इसमें गलत जानकारी देने में अंक भी काटे जाएंगे। इसके साथ इस बार का थीम भी तय कर दिया है। यह बढ़ाएं हाथ-करें सफाई साथ रखा है। इसी सप्ताह स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 में सिटीजन फीडबैक, कचरा प्रबंधन और ऑन-फील्ड मूल्यांकन के नियम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

निगम काे नंबर वन के लिए 12,500 अंक जुटाने होंगे। इस बार थीम में सफाई ही नहीं, बल्कि जनता की सोच, व्यवहार और जिम्मेदारी की परीक्षा हाेगी। अच्छी रैंकिंग के लिए सड़क, कॉलोनियों तक सीमित नहीं रहना होगा। भीड़ वाली जगह पर नजर रखनी होगी। नगर निगम ने इसके लिए मैदान पर काम भी शुरू कर दिया है।
सर्वेक्षण में इस बार फील्ड असेसमेंट फरवरी-मार्च 2026 तक चलेगा। दृश्य स्वच्छता पर 15 प्रतियात यानी 1,500, कचरा संग्रहण एवं परिवहन पर 10 प्रतिशत यानी 1,000, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 15 प्रतिशत यानी 1,500, स्वच्छता पर 10 प्रतिशत यानी 1,000, जल प्रबंधन पर 10 प्रतिशत यानी 1,000, सेवाओं का मशीनीकरण पर पांच प्रतिशत यानी 500, स्वच्छ जागरूकता पर 15 प्रतिशत यानी 1,500, कर्मचारियों की कार्य क्षमता पर प्रतिशत यानी 1,000, कर्मचारियों का कल्याण पर पांच यानी 500, सिटीजन फीडबैक पर 10 प्रतिशत यानी 1,000 मिलेंगे। सिटीजन फीडबैक का तरीका की अलग होगा केंद्र की टीमें फाेन करने के साथ फील्ड में पहुंचकर फीडबैक लेंगी। डेटा या कचरा प्रबंधन में कमी मिलने पर अंकाें में कटौती करेगी।
विज्ञापन



आवासीय क्षेत्राें की दिन में एक बार सफाई जरूरी
आवासीय क्षेत्रों की दिन में एक बार सफाई पर 150, बाजार पर 150, साफ-सुथरी गलियाें पर 100, भूमि प्रबंधन कूड़ा से मुक्त पर 150, लाल धब्बे मुक्त पर 75 व पीले धब्बों से मुक्त पर 75 अंक मिलेंगे। जल निकासी नालियों, नालों की सफाई पर 100, आसपास की सफाई पर 150, सौंदर्यीकरण पर 200, झुग्गी-झोपड़ियों की सफाई पर 150, स्कूल परिसर की सफाई पर 100 अंक मिलेंगे।


इन बिंदुओं पर मिलेंगे 1500 अंक
गीले अपशिष्ट प्रसंस्करण क्षमता, उत्पादों की बिक्री, प्रसंस्करण क्षमता, लिंकेज का उपयोग व घरेलू अपशिष्ट की तुलना में संशोधित प्रतिशत व प्रभावी संचालन पर 100-100, अपशिष्ट का संग्रह, निपटान, पुन: उपयोग 200, उत्पादक अपशिष्ट प्रसंस्करण, स्कूलों में अपशिष्ट प्रबंधन व लैंड फील की स्थिति कार्यक्षमता पर 150 और डंप साइटों में सुधार पर 250 अंक मिलेंगे

इन बिंदुओं पर मिलेंगे एक हजार अंक
खुले में शौच व पेशाब रोकथाम पर 100, सार्वजनिक शौचालय पर 300, सामुदायिक शौचालय पर 300, मूत्रालय व स्कूलों में व्यवस्थित शौचालय पर 150-150 अंक मिलेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 का शेड्यूल जारी किया गया है। इस बार लोगों की भूमिका विशेष रहेगी। निगम को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए लोगों के बीच जाकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

- डाॅ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

शहर में पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें