फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टेडियम में असुविधाएं नहीं की जाएगी बर्दाश्त

विज्ञापन
​शिवाजी स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान बात करते खेल मंत्री गौरव गौतम। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। खेल मंत्री गौरव गौतम को मॉडल टाउन स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में सफाई और खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं में कमी मिली। स्टेडियम के औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी पड़ी और वॉलीबॉल खेल नर्सरी के आवासीय क्षेत्र में बेड टूटे देख मंत्री ने नाराजगी जताई।
इस दौरान खिलाड़ियों ने शिवाजी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मांग रखी। खेल मंत्री ने इस मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया। खेल मंत्री गौरव गौतम दोपहर करीब 12:5 बजे छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे सीधे वॉलीबॉल खेल नर्सरी के होस्टल में पहुंचे। यहां व्यवस्था जांची और खिलाड़ियों से एक-एक कर बात की। मंत्री को बेड व खाट टूटी मिली। जिला खेल अधिकारी कार्यालय में भी सफाई की विशेष व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने जसवंत दहिया से बात की। जसवंत दहिया ने कहा कि स्टेडियम में सुविधाओं की कमी है। इसमें सुधार किया जा सकता है। मंत्री ने खेल अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया और कहा कि किसी भी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें