फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रबी सीजन में खरीद की अधूरी तैयारी, दावे पूरे, इंतजार में किसान

Fri, 27 Mar 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अनाज मंडी में सरसों को सुखाने के लिए फैलाते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। किसान सरसों लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं। अब उन्हें सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार है। इसके साथ अप्रैल के पहले सप्ताह में गेहूं भी पहुंचने की संभावना है। मंडियों में अब तक बारिश से सरसों या गेहूं खरीद से लेकर उठान की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। पानीपत मंडी में ही जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। खरीद केंद्रों और ग्रामीण अंचल की मंडियों में तो इससे भी बुरी स्थिति बनी हुई है। रबी के सीजन में 12 मंडी और केंद्रों पर सरसों व गेहूं की खरीद की जाएगी। सरसों की खरीद 28 मार्च और गेहूं की एक अप्रैल को शुरू की जाएगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने नोडल अधिकारी और सहयोगी अधिकारी लगाकर तैयारी कराने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा प्रत्येक मंडी में 50-50 तिरपाल के प्रबंध के आदेश दिए थे। मंडियों में वीरवार को भी व्यापक स्तर पर तैयारी नजर नहीं आई। पानीपत अनाज मंडी, बाबरपुर, समालखा, बापौली, इसराना व मतलौडा मंडी में सरसों व गेहूं की खरीद की तैयारी अधूरी हैं।
विज्ञापन

किसान बोले एजेंसियों और सुविधाओं का इंतजार
डाहर गांव के सुखबीर ने बताया कि वह तीन दिन पहले पानीपत अनाज मंडी में सरसों लेकर आए थे। मंडी में में दिन के समय धूप में फैला देते हैं और शाम को इकट्ठा कर लेते हैं। प्राइवेट खरीदार एमएसपी से कम रेट पर खरीदने के लिए आ रहे हैं। वे उनको सरसों नहीं बेच रहे हैं। सरकारी एजेंसी की खरीद का इंतजार है। मंडी में अभी तक साफ सफाई या किसी प्रकार की सुविधा नजर नहीं आ रही है। बुड़शाम गांव के सर्वानंद ने बताया कि वह दो दिन पहले सरसों लेकर आए थे। मंडी में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। किसानों की लगातार अनदेखी बरती जा रही है। ब्यूरो


वर्जन :
मंडियों में रबी सीजन की खरीद के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील है कि वे सरसों और गेहूं को सूखा कर लाएं। इससे खरीद में तेजी आएगी और मंडी की व्यवस्था भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें