फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशु के पुरुष वर्ग में एसडी कॉलेज बना कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
पानीपत। वुशु में मैडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज ने वुशु (पुरुष) टूर्नामेंट जीतकर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र की वुशु (पुरुष) टूर्नामेंट ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट का आयोजन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र में हुआ। वुशु टीम में शामिल अमित, सुनील, अनिल ने शानदार खेल दिखाते हुए सभी विरोधी टीमों को पछाड़ दिया। ये तीनों खिलाड़ी सगे भाई हैं। इनके पिता का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन

बड़े भाई अमित की रुचि सातवीं कक्षा में वुशु खेल में हुई। तत्पश्चात दोनों छोटे भाइयों ने उसका अनुसरण किया। तीनों भाई प्रतिदिन घंटों वुशु का अभ्यास करते हैं और स्कूल स्तर पर नेशनल लेवल पर कई पदक भी प्राप्त कर चुके है। तीनों खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में चयन हो गया है। टूर्नामेंट में अमित ने 65 किग्रा वर्ग में यमुनानगर, राजकीय महाविद्यालय पंचकूला और फाइनल में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
इसी प्रकार अनिल और सुनील ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा किया। कॉलेज टीम का प्रत्येक मैच में पूरा दबदबा रहा और खिलाड़ियों का समन्वय और जोश देखते ही बनता था। सभी खिलाड़ियों के कॉलेज प्रांगण पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, कोच शरीफ, ग्राउंडसमैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि को अद्भुत बताया। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. प्रो. मयंक अरोड़ा, कोच शरीफ, ग्राउंड्समैन प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें