फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में हर्ष-सोनल भाषण में सेजल रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र व भौतिकी विज्ञान विभाग की रमन फिजिक्स एजूकेशन एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में 23 महाविद्यालयों के 210 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हर्ष और सोनल, भाषण प्रतियोगिता में सेजल और प्रश्नोत्तरी में बिंदु अव्वल रहीं।
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगता में पाइट कॉलेज के हर्ष ने प्रथम, एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज अंबाला की छात्रा यशिका ने द्वितीय स्थान, पाइट कॉलेज की छात्रा स्वाति ने तृतीय स्थान तथा सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रूप से पाइट कॉलेज की सपना व संजना ने हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की सेजल ने प्रथम स्थान, पाइट कॉलेज की महक ने द्वितीय स्थान, आर्य कॉलेज के अभय ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की तान्या ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से पाइट कॉलेज के हर्ष व आर्य पीजी कॉलेज की निधि ने हासिल किया। पाइट कॉलेज के आकाश व रोहन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भौतिकी विज्ञान विभाग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा बिंदु ने प्रथम स्थान, आर्य कॉलेज की बीएससी कंप्यूटर साइंस की छात्रा मानसी ने द्वितीय स्थान, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की एमएससी की छात्रा सुमन सिसौदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सोनल ने प्रथम स्थान, आर्य कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना ने दूसरा स्थान, मारकंडा नेशनल कॉलेज, शाहाबाद मारकंडा की बीएससी प्रथम वर्ष की नीलाक्षी तंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भौतिकी विज्ञान विभाग के सभी विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के तौर पर 1100, 700 व 500 रुपये व प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह व भौतिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शिखा गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. वर्षा, अंजू मलिक, प्रो.चित्रांश भटनागर, शशि रोहिल्ला, अतुल त्यागी, प्राध्यापिका अंजू नांदलश, परमजीत, अंकिता चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें