फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौल्था में फाग पर लगाई जाएगी रंगों की डाट, पहले निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। नौल्था में 994 वर्ष पुरानी परंपरा अनुसार फाग पर रंगों की डाट लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

गांव में पिछले कई दिन पूर्व सूखी डाट लगाई जा रही हैं। इसी कड़ी में फाग आयोजन कमेटी ने मंगलवार को गांव में शांति के लिए पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के आगे बैंड बाजा चल रहा था। ग्रामीणों को शांति और भाईचारे के साथ फाग मनाने की अपील की। इससे पूर्व सभी कमेटी सदस्य व ग्रामीण गांव की जसगान चौपाल में बैठक की। कमेटी प्रमुख खिलार जागलान व पवन जागलान ने कहा कि फाग महोत्सव की चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखा जाएगा। ग्रामीणों के साथ मिलकर फाग मनाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को झांकी निकाली जाएगी। यह बाबा लाठेवाला गोशाला से शुरू होगी। गांव की प्रमुख गलियाें से होकर गोशाला में पहुंचेगी। इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर फाग महोत्सव मनाया जाएगा।

कमेटी प्रमुख खिलार सिंह जागलान व पवन जागलान ने बताया कि फाग पर रंगों की डाट ग्रामीणों के सहयोग से शांतिपूर्वक लगाई जाएगी। इसमें अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कमेटी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को परंपरा कायम रखने के लिए आगे आना चाहिए। इसे सबके सहयोग से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन


बाॅक्स
आधी रात को किया होलिका दहन
गांव में फाग के साथ होलिका दहन की भी परंपरा है। महिलाओं ने सोमवार को विधिपूर्वक होलिका का पूजन किया था। चंद्र ग्रहण के चलते होलिका का दहन नहीं किया जा सका। ग्रामीणों ने मंगलवार को रात 12 बजे के उपरांत होलिका दहन किया है। कमेटी प्रमुख खिलार सिंह जागलान ने बताया कि हर साल फाग से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार फाग से पहले दिन मंगलवार को चंद्र ग्रहण है। ग्रामीणों ने पंडित से पता कर होलिका दहन मंगलवार रात 12 बजे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें