फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ससुरालियों पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव मनाना में एक विवाहिता की फंदा लगाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता 26 मार्च से ही निजी अस्पताल में दाखिल थी। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में समालखा थाना पुलिस को शिकायत भी दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पवन निवासी गांव आदियाना थाना मतलौडा ने बताया कि उसकी बहन सुनीता की नवंबर 2021 को पंकज निवासी गांव मनाना के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। हम अपनी बहन का घर बसाने बारे समझा बुझा कर उसकी ससुराल मनाना भेज देते थे। गत 26 मार्च को सुनीता का फोन आया कि मेरे ससुराल वाले मुझे दहेज ना देने के कारण मारने की कोशिश कर रहे हैं। फिर शाम को जीजा पंकज ने फोन कर बताया कि सुनीता की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 4 मई को उसकी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका आरोप है ससुराल पक्ष के लोगों फंदा लगाकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें