फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किवाना गांव में बिटौड़े, करहंस और मनाना में जले फांस

विज्ञापन
समालखा में लगी आग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
समालखा। शहर से लेकर गांव तक आग लगने की घटना बढ़ गई हैं। दो दिन में दस जगहों पर गेहूं की फांस, कबाड़ व बिटौड़े जल गए। दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

किवाना गांव में 18 अप्रैल की रात को बिटौड़े में रात डेढ़ बजे आग लग गई। यहां बिटौड़े जल गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तूड़े को बचा लिया। रविवार सुबह करहंस गांव में किसानों की फांस और रेलवे लाइन के पास घास और दोपहर ढाई बजे मनाना गांव में किसानों के दस एकड़ फांस जल गए। इसके बाद रात सवा 11 बजे नेस्ले कंपनी के पास पट्टीकल्याणा पंचायत की जमीन में खड़ी गेहूं के फांस जल गए। किसान मांगेराम त्यागी की सूचना दमकल कर्मचारियों ने रात में आग को काबू किया। हवा तेज होने पर 12 से 15 एकड़ में लगी फांस जल गई। सोमवार सुबह दस बजे पट्टीकल्याणा गांव में बिटौड़ों में आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने साथ लगते पशुबाड़े को बचा लिया। दोपहर बाद तीन बजे मनाना गांव में गेहूं की फांस में आग लग गई। किसानों ने शरारती तत्व के चलते आग लग गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें