फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग की

विज्ञापन
इसराना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत इसराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय जोरदार प्रदर्शन किया। जिला प्रधान रमेश मलिक और पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला परिषद के प्रतिनिधि अनिल मलिक सींक ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने काह कि कांग्रेस जनता की आवाज को लगातार बुलंद कर रही है।
विज्ञापन

24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें