संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली ग्राम पंचायत गढ़ी छाज्जू में सामाजिक अंकेक्षण इकाई चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से मनरेगा की सफल ग्राम सभा कराई। इसकी अध्यक्षता बीआरपी ज्योति, ग्राम सचिव राज वीरेंद्र और सरपंच वनिता ने की।
ग्राम सभा के दौरान मनरेगा से जुड़े श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले वर्ष पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत करवाए गए सभी विकास कार्यों का ब्योरा ग्रामीणों के समक्ष रखा गया।
इसके अलावा, ग्रामीणों व मजदूरों को विकसित भारत जी राम जी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।