फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डाबर कॉलोनी में पटाखे चलाने के विवाद में घर में घुसकर युवक पर रॉड-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डाबर कॉलोनी में दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर विवाद में घर घुसकर एक युवक रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप हैं कि हमलावर देसी पिस्तौल के बल पर लक्ष्मी पूजन की थाली से एक लाख रुपये लूट ले गए। तहसील कैंप पुलिस की जांच में हथियार के बल पर लूट के आरोपों में सच्चाई नहीं मिली। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


डाबर कॉलोनी की राजवंती ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि दिवाली की रात करीब नौ बजे उनकी पोती कनक घर के बाहर गली में पटाखे चला रही थी। पड़ोसी अमन, बादल, सूरज, आर्यन और उनके चार-पांच अन्य साथी गली में हुड़दंग कर रहे थे। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। वे अपने घर आ गए । आरोप है कि अमन के पिता बबल उर्फ विनोद ने अपने बेटे और अन्य युवाओं को उकसा दिया। वे लोहे की रॉड, डंडे और हथियार लेकर उनके बेटे धर्मेंद्र के घर में घुस आए।
धर्मेंद्र उस लक्ष्मी पूजन कर रहे थे और थाली में एक लाख रुपये नकद रखे थे। अमन ने धर्मेंद्र पर देसी पिस्तौल तान दी और थाली से एक रुपये उठा ले गया। धर्मेंद्र ने विरोध किया तो रॉड व डंडों से हमला कर दिया और बाजू में नुकीली चीज मार दी। वह बीच-बचाव करने आई तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की। उनकी पोती से भी अभद्रता व मारपीट की गई। वे सब उनको जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उन्होंने धर्मेंद्र को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना प्रभारी बंसीलाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई है। इसमें देसी पिस्तौल दिखाने और एक लाख रुपये लूटने के आरोप झूठे पाए गए हैं। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें