पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल, गुप्तचर इकाई पानीपत और आरटीए विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ओवरलोडेड और सवारी वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 20 वाहनों का चालान कर लाखों रुपये जुर्माना वसूला गया।
टीम ने सुबह 10 से सायं पांच बजे तक विशेष अभियान चलाया। इसमें सीएम फ्लाइंग से उप निरीक्षक राजसिंह, अतर सिंह और आरटीए से मोटर वाहन अधिकारी राजेश मलिक शामिल रहे। टीम ने शहर में नियमों की अवहेलना कर चलने वाले ओवरलोडेड वाहनों, सवारी वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 20 वाहनों के चालान कर लाखों रुपये जुर्माना वसूला गया।