फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच कॉलोनियों में अवैध निर्माण और डीपीसी ताेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर निगम पानीपत की टीम ने नगर परिषद समालखा को साथ लेकर एक दिन छोड़कर समालखा में फिर से अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की। मनाना रोड, राजस्थान कॉलोनी व शिव कॉलोनी समेत पांच कॉलोनियों में अवैध मकान और डीपीसी के साथ सड़कों को तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम को इस दौरान लोगों के हल्के विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम अधिकारियों ने आगे भी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की की चेतावनी दी है। नगर निगम की कार्रवाई के चलते कॉलोनाइजरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत की अगुवाई में टीम शनिवार को दोपहर 12 बजे पहुंची। टीम ने मनाना रोड स्थित एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई शुरू की। यहां डीपीसी और सड़कों को तोड़ने के साथ मकानों पर जेसीबी चलाया। इसके साथ राजस्थान और शिव कॉलोनी में भी टीम पहुंची। नगर निगम और नगर परिषद की टीम ने पांच कॉलोनियों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

नगर निगम ने वीरवार को भी 27 एकड़ में काटी दो कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। यहां कॉलोनाइजर का कार्यालय भी तोड़ दिया था। इस दौरान लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिसबल के चलते लोग आगे नहीं आ पाए। नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत ने बताया कि पानीपत व समालखा की अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पानीपत व समालखा की अवैध कॉलोनियों पर सोमवार को भी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें