पानीपत। इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 12 जून को शुरू होंगी और 19 जुलाई को समाप्त होंगी। परीक्षाओं के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत 40 केंद्र बनाए गए हैं। ये जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक जिलों में इग्नू की ओर से कुल 40 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। इनमें से 10 परीक्षा केंद्र प्रदेश के विभिन्न जेलों में स्थापित किए गए है।
इग्नू की परीक्षाएं दो सत्र में होंगी। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक और द्वितीय सत्र में 02 बजे से 05 बजे तक रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करवाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे है। इसके लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की तरफ से सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जिसमे परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारी मुहैया कराई जाएगी। विद्यार्थी अपने हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद