फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईजी ने महिला की हत्या के मामले में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली थाना के यमुना से सटे पत्थरगढ़ गांव में पिछले सप्ताह जमीनी विवाद की रंजिश के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है।
पंचकूला से आईजी कुलदीप सिंह बुधवार को दोपहर बाद डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान के साथ सनौली खुर्द थाना पहुंचे। आईजी कुलदीप सिंह ने लाइन हाजिर किए तत्कालीन सनौली खुर्द थाना प्रभारी अरविंद कुमार और एएसआई दलजीत से सनौली खुर्द पुलिस थाना में बुलाकर पूछताछ की। इसके अलावा पीड़ित पक्ष मृतक महिला नहिमा के लड़के जावेद व उसके परिजनों के भी बयान दर्ज किए है। आईजी कुलदीप सिंह करीब दो घंटे तक सनौली खुर्द थाना में रहे और उन्होंने लाइन हाजिर किए गए तत्कालीन थाना प्रभारी अरविंद व जांच अधिकारी दलजीत से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

इस मामले में आरोप है कि इरफान ने 22 जनवरी को सुबह गांव पत्थरगढ में जावेद पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की थी। वह इसमें बाल-बाल बच गया था। उसके बाद आरोपी इरफान ने ट्रैक्टर को पीछे कर जावेद की मां नहिमा को कुचल दिया। जिससे उसकी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में जावेद की शिकायत पर पूर्व सरपंच समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपी अभी फरार हैं। एसपी ने सनौली थाना के प्रभारी अरविंद व जांच अधिकारी दलजीत को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

मृतका नहिमा के लड़के जावेद को पानीपत पुलिस द्वारा एक गनमैन दिया है। जावेद ने आरोपियों से अपनी व अपने परिवार की जान का खतरा बताया था। जावेद ने बताया था कि उसने आरोपियों से अपने परिवार के जान के खतरों को लेकर डीजीपी, आईजी, एसपी व थाना प्रभारी सहित सभी स्थानों पर शिकायत दी गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें