बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ निगम द्वारा अभियान चलाते हुए 9 लोगों को पकड़ा। जिनके खिलाफ कारवाई कर करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। इस दौरान जेई कुलदीप, सुनील, राजेश रावल सहित जोगिन्द्र, अशोक, रविंद्र आदि मौजूद रहे। जेई राजेश रावल ने बताया कि गांव मनाना में 6 तथा नरायणा में 3 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उन पर करीब 22 किलोवाट की चोरी के आधार पर करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जेई कुलदीप ने कहा कि बिजली चोरों के खिलाफ निगम का अभियान जारी रहेगा।