फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: ग्रामीण विधायक घर पर नहीं मिले तो सरपंचों ने भाई को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। एल्डिगो में खड़े सरंपच ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा की कोठी का घेराव करने जाते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंचों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। सरपंच तय कार्यक्रम के अनुसार एकजुट होकर एल्डिको स्थित ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के आवास पर पहुंचे, लेकिन विधायक नहीं मिले। इसके बाद सरपंचों ने विधायक के भाई को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और लौट गए। सरपंचों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला सरपंच एसोसिएशन प्रधान रणदीप कादियान सिवाह ने बताया कि राइट टू रिकॉल और ई-टेंडरिंग के विरोध में जिले भर के सरपंच लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे सोमवार को ग्रामीण विधायक के आवास पर भी गए थे। विधायक नहीं मिले तो उनके भाई हरपाल ढांडा को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि आगामी रणनीति मंगलवार को बनाई जाएगी।
सरपंचों ने कहा कि ई टेंडरिंग की नीति के तहत काम होने पर तो सरपंचों के हाथ में कोई काम नहीं रहेगा। सरपंच सिर्फ सरकार की कठपुतली बनकर रह जाएंगे। उन्होंने ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल को प्रदेश सरकार का काला कानून करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें