फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेहनत से बनाई पहचान, हासिल किया मुकाम

Fri, 29 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
-भाला फेंक में नीरज चोपड़ा और नवदीप ने बनाई पहचान, पैरा भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका चुकी हैं सुमन देवी
-माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। औद्योगिक नगरी के खिलाड़ियों ने खेलों में अपना लक्ष्य साधकर मैदान पर खूब पसीना बहाया और आज मुकाम पर पहुंच गए। नीरज चोपड़ा और नवदीप सिंह आज देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। भाला फेंक के दोनों खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम सुनहरे अक्षरों में लिख चुके हैं। वहीं सिवाह गांव की बहू सुमन पैरा-भारोत्तोलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। वे आगे भी मैदान पर खुद को साबित करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

कोट्स फोटो
एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय
खंडरा गांव के नीरज चोपड़ा ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंक में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैंपियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि उनको वजन कम कराने के लिए खेलों में लेकर गए थे। नीरज ने यहां भाला फेंक को चुन लिया। उन्होंने हर रोज गांव से पानीपत शिवाजी स्टेडियम तक अप-डाउन किया। वे आज भी अपने संघर्ष को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोट्स फोटो
2024 पेरिस पैरालिंपिक में जीता स्वर्ण पदक
बुआना लाखू गांव के नवदीप सिंह पैरा-एथलीट हैं और भाला फेंक खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2024 पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीता। वह विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता भी रहे हैं। 4 फीट 4 इंच के नवदीप सिंह अब अपना अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने 2024 के पेरिस- पैरालंपिक में पुरुषों की भाला फेंक एफ-41 श्रेणी में 47.32 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि वे बचपन से कुश्ती खिलाड़ी रहे हैं। इस दौरान कमर में चोट लगने के बाद भाला खेलना शुरू किया।
विज्ञापन


पैरा भारोत्तोलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रही नाम
सिवाह गांव की बहू सुमन देवी ने पैरा भारोत्तोलन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार नाम चमका रही हैं। सुमन ने 23 से 27 मार्च को दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वे इससे पहले सुमन 18 मार्च को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एमटी यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। इसके साथ चीन में गत वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया था। सुमन जींद के निडाना गांव की बेटी हैं। सिवाह गांव में प्रदीप के साथ शादी के बाद भारोत्तोलन में आगे आई थी। उनके पति प्रदीप कुमार उनका अभ्यास कराते हैं। उन्होंने 55 किलोग्राम भार वर्ग भाग लेकर 94 किलोग्राम वजन उठाकर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।

नीरज चोपड़ा।

नीरज चोपड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें