फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पोस्टर, स्लोगन व आइडिया जेनरेशन प्रतियोगिता में आईबी कॉलेज के छात्रों ने मारी बाजी

Wed, 17 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमिता पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक करना रहा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई। जिनमें आइडिया जेनरेशन, पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग रही। जिसमें आईबी काॅलेज के बच्चों ने बाजी मारी।
प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि उद्यमिता पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को अपने व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना है। आइडिया जेनरेशन प्रतियोगिता में आईबी पीजी कॉलेज की छात्रा मोहिनी ने प्रथम, राजकीय पीजी कॉलेज की छात्रा गीता ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा के छात्र पवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लोगन राइटिंग में आईबी कॉलेज की छात्रा कोमल ने प्रथम, राजकीय कॉलेज इसराना की छात्रा रिद्धि ने द्वितीय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत की छात्रा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आईबी पीजी कॉलेज की इश्मीत कौर ने प्रथम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के छात्र मनदीप ने द्वितीय तथा महर्षि कश्यप पॉलिटेक्निक की छात्रा संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 रुपये देने की घोषणा की। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें