फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंगीकार-2025 अभियान आज से

Wed, 17 Sep 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम की सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अंगीकार-2025 अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान वीरवार को आवास दिवस के अवसर पर शुरू होगा और 27 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को न केवल आवास योजना से जोड़ा जाएगा, बल्कि केंद्र सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी लाभ दिलवाने पर जोर रहेगा।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति को छत उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की दर्जनों योजनाओं को एक मंच पर जोड़कर हर पात्र को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। निगम आयुक्त ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आवास मेले और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा
अंगीकार 2025 अभियान के तहत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वरोजगार व पीएम स्व निधि योजना, इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम आयुष्मान भारत योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना,पीएम मातृत्व वंदना योजना, पीएम जननी सुरक्षा योजना साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मी और अन्य पात्र वर्गों को पीएम आवास योजना 2.0 से जोड़ने के विशेष प्रयास किए जाएंगे।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें