फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गांजा तस्कर निकला पति, महिला ने ससुरालियों पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका निकाह यूपी के शामली निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद पता चला कि उसका पति गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह नांगलखेड़ी क्षेत्र की रहने वाली है। अगस्त 2024 को शामली निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। निकाह में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब तीन लाख रुपये का दान दहेज दिया था। निकाह के बाद से ही पति, ससुर, सास और ननद उसे कम दहेज के लिए तंग करने लगे। ससुराल पक्ष ने उससे नई बाइक, ससुर के लिए सोने की चेन और सास-ननंदों के लिए सोने की अंगूठी की मांग की। सितंबर 2024 में उसे घर से निकाल दिया। दिसंबर 2024 में उसके पति को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया था। महिला का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से भी संबंध हैं। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें