फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत से 14 किमी. कूड़ा उठाने पहुंचे, हड़ताली कर्मचारियों के विरोध के बाद बैरंग लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। दोपहर बाद पानीपत नगर निगम के 10 कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ समालखा पहुंचे। वे पुराना बस अड्डा पर सफाई सामग्री के साथ पहुंचे, लेकिन स्थानीय हड़ताली कर्मचारियों ने उनका विरोध किया और उन्हें काम नहीं करने दिया। स्थिति को देखते हुए पानीपत से आए कर्मचारी वापस लौट गए।
विज्ञापन


नगर परिषद सचिव प्रिंस कुमार ने सफाई कार्य शुरू कराने के लिए पुलिस को बुलाया। इस दौरान जेई भी मौके पर मौजूद रहे। सूचना मिलने पर हड़ताली कर्मचारी भी पुराना बस अड्डा पहुंच गए और पानीपत से आए कर्मचारियों को समझाने लगे। किसी भी तरह के टकराव की आशंका को देखते हुए सचिव ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। बाद में चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर हड़ताली कर्मचारियों को नगर परिषद परिसर में भेज दिया। इसके बाद पानीपत नगर निगम के कर्मचारी भी बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें